आरआईएम का गिरफ्तार आईएएस अधिकारी से सम्बंध से इंकार
कम्पनी ने कहा है, "आरआईएम स्पष्ट रूप से कहता है कि जिस मामले में रवि इंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है, उस मामले में कम्पनी किसी भी रूप में लिप्त नहीं है। भारत सरकार की ओर से भी इस मामले में आरआईएम की संलिप्तता के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।"
कम्पनी ने कहा है, "आरआईएम के किसी भी कर्मचारी और अधिकारी ने गृह मंत्रालय परिसर में आधिकारिक बैठक के अलावा मंत्रालय के किसी भी अधिकारी से मुलाकात नहीं की थी। इस तरह की कोई बात झूठी, निराधार और निंदात्मक है।"
ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी और गृह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा के निदेशक रवि इंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया है।
आंतरिक सुरक्षा सचिव यू.के.बंसल ने उच्च पदस्थ अधिकारी के इस तरह के मामले में लिप्त होने को लेकर चिंता जाहिर की है।
बंसल ने आईएएनएस को बताया, "यह चिंता का विषय है। हम भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं कर सकते और संदेश स्पष्ट है। दिल्ली पुलिस मंगलवार शाम तक गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications