जर्मनी ने भारत की स्थायी सदस्यता के प्रति समर्थन दोहराया
भारत में जर्मनी के राजदूत थॉमस मातुस्सेक ने कहा, "हम पूरी तरह जी-4 (ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान के गठबंधन)के साथ हैं। जर्मनी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और जी-4 के चार अन्य सदस्य देशों की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है।"
मातुस्सेक यहां 'भारत और जर्मनी -समान चुनौतियों से निपटने के भागीदार' विषय पर आयोजित विचार-गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। यह विचारगोष्ठी का आयोजन वैश्विक मामलों की भारतीय परिषद ने किया था।
राजदूत ने कहा कि स्थायी सदस्यता पाने इच्छुक चारों देशों के अपने रुख हैं और उन्हें एक-दूसरे का समर्थन करना होगा, तभी वे अन्य देशों का समर्थन पा सकते हैं।
जर्मनी की ओर से यह आश्वासन प्रधानमंत्री की अगले महीने प्रस्तावित जर्मनी यात्रा से पूर्व दिया गया है।
ब्राजील, जर्मनी, जापान और भारत ने जी-4 का गठन स्थायी सदस्यता पाने के लिए एक-दूसरे का समर्थन जुटाने के लिए किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications