्रन्यूजीलैंड में खनिकों को बचाने के लिए राहत अभियान जारी
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि दक्षिणी द्वीप के 'पाइक रिवर' कोयला खदान में बचाव कार्य के लिए 550 मीटर की खुदाई के बाद पहला रोबोट बीच में ही टूट गया था। इसके बाद दूसरा रोबोट मंगाया गया । खदान में विषैली गैस की वजह से बचाव दल समय पर नहीं पहुंच पाया था।
पुलिस अधिकारी गैरी नोल्स ने बताया कि बचाव कार्य में जुटा रक्षा दल ने खदान में रोबोट भेजा है। अमेरिका और आस्ट्रेलिया की ओर से विशेष रोबोट का भी प्रस्ताव दिया है। नोल्स ने कहा कि जरूरत पड़ने पर विशेष रोबोट की मदद ली जाएगी। खदान के समानांतर 162 मीटर गहरा गड्डा खोदा जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि खदान में विषैली गैस बचावकर्मियों के लिए घातक हो सकती थी और इसी वजह से बचाव कार्य पहले आरम्भ नहीं हो सका था। खदान में फंसे कामगारों की खरियत के बारे में अभी कुछ नहीं पता चला है। कामगारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं लेकिन मीडिया में इनकी पहचान बताई गई है।
कोयला खदान में शुक्रवार को गैस विस्फोट हो गया था। इसके बाद से 29 कामगारों की कोई खरियत नहीं मिली। इन कामगारों में न्यूजीलैंड के 24, आस्ट्रेलिया के दो, ब्रिटेन के दो और दक्षिण अफ्रीका का एक नागरिक शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications