इंदौर के बाल चिकित्सालय में 10 माह में 145 बच्चों की मौत
कांग्रेस के विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य राज्य मंत्री महेंद्र हार्डिया ने बताया है कि दवा परीक्षण से इंदौर में किसी बच्चे की मौत नहीं हुई है। चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में जनवरी 2010 से अक्टूबर 2010 की अवधि में कुल 145 बच्चें की मौत हुई है।
हार्डिया ने बताया कि इंदौर में बच्चों की मौत उपचार के दौरान प्राकृतिक रूप से हुई है। विधानसभा में दिए गए जवाब से जहिर है कि प्रदेश के सबसे सुविधा युक्त बाल चिकित्सालय में औसतन माह में 15 और हर दूसरे दिए एक बच्चे की मौत हुई है। वहीं ग्वालियर के गजराराजा चिकित्सालय के महिला एवं बाल विकास विभाग में इस अवधि में कुल 89 बच्चों की मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications