चीन का रेल प्रौद्योगिकी की नकल से इंकार
'स्टेट इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी' कार्यालय के निदेशक तिआन लिपू ने समाचार पत्र 'पीपल्स' को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अब चीन पहाड़ों पर उच्च गति की रेल सेवाएं शुरू कर सकता है।
यहां चीनी विशेषताओं वाली उच्च गति के चेंगडु-गुइझोऊ रेलवे का निर्माण हुआ है।
चेंगडु की प्रांतीय राजधानी सिचुआन में सोमवार को बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शहरी विकास के तीसरे महापौर मंच पर तिआन ने कहा कि यह पहाड़ों पर दुनिया का पहली सबसे तेज गति वाली रेल सेवा है।
उन्होंने कहा कि नवंबर या दिसम्बर से इसकी सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
प्रौद्योगिकी के नवाचार पर पूछने पर उन्होंने कहा कि दुनिया में नवाचार दो तरह के होते हैं। एक वे जिन्हें दूसरे लाते हैं और दूसरे वे जिन्हें अभ्यास के द्वारा पैदा किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब विकसित देश ऐसा कर सकते हैं तो चीन ऐसा क्यों नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि चीन ने अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार जर्मनी, जापान और फ्रांस की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि अपनी सेवाओं के लिए अन्य देशों की प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल से एक नई प्रौद्योगिकी तैयार करना नकल नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications