'खालिदा के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत'
एसीसी के इस दावे के बाद खालिदा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नेता खालिदा ने शेख हसीना की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का ऐलान किया था। इसी महीने खालिदा को उनके सरकारी आवास से बेदखल कर दिया गया था।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार एसीसी के अधिकारियों ने बताया कि 'जिया चैरिटेबल ट्रस्ट' की स्थापना के लिए अवैध स्रोतों से रकम इकट्टा की गई। एसीसी को इस संबंध में सबूत मिले हैं। खालिदा ने यह ट्रस्ट अपने दिवंगत पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की याद में स्थापित किया था।
एसीसी की इस जांच में खालिदा के दोनों बेटों तारिक रहमान और अराफात रहमान कोको के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। तारिक और अराफात इन दिनों में कम्रश: लंदन और बैंकॉक में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications