आंग सान सू ची के बेटे ने मां से की मुलाकात
म्यांमार आव्रजन विभाग के साथ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किम एरिस, सू ची के गले से जा लिपटे।
एरिस (33) ने अपना जैकेट उतार कर शुभेच्छुओं और पत्रकारों को दिखाया कि उन्होंने अपनी दोनों भुजाओं पर सू ची की पार्टी के चिन्ह (लड़ते हुए दो मोर) का टैटू बना रखा था।
एरिस ने अपनी मां के साथ घर के लिए प्रस्थान करने से पूर्व हवाईअड्डे पर कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मैं दो सप्ताह तक यहां रुक सकता हूं।"
सू ची ने हवाईअड्डे पर कहा, "निश्चितरूप से मैं खुश हूं, बहुत खुश हूं।"
ब्रिटिश नागरिक एरिस को पिछली बार 10 वर्ष पहले अपनी मां से मिलने की अनुमति मिली थी। उस समय तीन सप्ताह तक मां के साथ रहने की उन्हें अनुमति मिली थी।
सू ची ने दिवंगत ब्रिटिश प्रोफेसर माइकल एरिस के साथ 1972 में उस समय शादी की थी, जब वह ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई कर रही थीं। दोनों के दो बेटे हैं। अलेक्जेंडर और किम।
सू ची के पति का 1999 में कैंसर के कारण लंदन में निधन हो गया था। उस समय सू ची यंगून में नजरबंद थीं। एरिस को सू ची से मिलने के लिए वीजा से इंकार कर दिया गया था, जबकि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था।
सू ची के 1988 में म्यांमार लौटने और लोकतंत्र की लड़ाई में व्यस्त हो जाने के बाद मां-बेटों की मुलाकात के कम ही अवसर मिल पाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications