पाकिस्तान में छत ढही, 14 मरे, 40 से ज्यादा घायल
ऑनलाइन समाचार एजेंसी के अनुसार खबर पख्तूनख्वा सूबे में स्वात घाटी के बुनेर क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब लोग एक शोक सभा में हिस्सा ले रहे थे। हादसे के समय 50 से ज्यादा लोग मकान की छत पर मौजूद थे।
घायलों को बुनेर और डागर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल13 लोगों को पेशावर भेजा जा रहा है।
बुनेर के डिप्टी पुलिस अधिकारी फलक नाज ने हादसे की पुष्टि की है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications