जनता का फैसला मंजूर होगा : नीतीश
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि आम लोगों की तरह उन्हें भी बुधवार की मतगणना का इंतजार है। उन्होंने कहा पांच वर्ष पूर्व जनता ने उन्हें काम करने का आदेश दिया था और उन्होंने काम किया। अगर जनता फिर आदेश देती है तो वह आगे भी काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भी आम लोगों की तरह मतगणना का इंतजार है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा मीडिया पर भड़ास निकाले जाने को लेकर नीतीश ने कहा कि लालू जी की जो भी परेशानी है, वह स्वयं द्वारा खड़ी की हुई है। वह मीडिया पर अनायास आरोप लगा रहे हैं।
नीतीश ने मीडिया द्वारा एग्जिट पोल दिखाए जाने के मुद्दे पर कहा कि यह तो परम्परा है, पहले भी ऐसा होता आया है।
नीतीश ने मतगणना पूर्व जीत के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना के पहले वह कोई दावा नहीं करते।
नीतीश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से किसी प्रकार के मतभेद से इंकार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एकजुट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications