केरल में आकाशवाणी, दूरदर्शन पर हड़ताल का असर
आकाशवाणी और दूरदर्शन के कर्मचारी संघों का राष्ट्रीय संघ प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) कानून, 1990 को वापस लिए जाने की मांग कर रहा है। यह कानून दूरदर्शन और आकाशवाणी के सभी कर्मचारियों पर लागू होता है जबकि पहले वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का हिस्सा होते थे।
तिरूवनंतपुरम दूरदर्शन केंद्र के समाचार प्रमुख के. एम्पेडी ने आईएएनएस को बताया, "यहां अभियांत्रिकी प्रभाग के 200 कर्मचारियों सहित करीब 400 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हम आज कुछ भी प्रसारित नहीं कर सकेंगे।"
आकाशवाणी के केंद्र निदेशक के.ए. मुरलीधरन भी ऐसा ही कुछ कहते हैं।
उन्होंने कहा, "अलापुझा के अलावा हमारा अन्य कोई भी केंद्र काम नहीं करेगा। अलापुझा में अभियांत्रिकी प्रभाग के दो कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा नहीं लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications