संसद में गतिरोध बरकरार, कार्यवाही कल तक स्थगित (लीड-1)
इस मसले को सुलझाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के एक दिन बाद भ्ीा संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा बदस्तूर जारी रहा और लगातार आठवें दिन कोई कामकाज न हो सका।
दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई लेकिन उसके कुछ देर बाद उसे कार्यवाही अपराह्न् 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल, वामदल, समाजवादी पार्टी और एआईएडीएमके के सदस्यों ने जेपीसी के गठन तथा प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग को लेकर दोनों सदनों में नारेबाजी और शोरगुल जारी रखा।
उधर, राज्यसभा में सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों ने भी कर्नाटक के बेल्लारी बंधुओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग से जुड़ी तख्तियां उठा रखी थीं।
संसद का शीतकालीन सत्र गत नौ नवंबर को शुरू हुआ था तभी इस मामले को कई बार संसद की कार्यवाही बाधित हो चुकी है। पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के इस्तीफे के बावजूद गतिरोध टल न सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications