हरियाणा के परिवार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 30 वर्ष की पायल का शव शुक्रवार को उसके सेक्टर 26 स्थित घर से मिला था। घर में पानी की एक टंकी से उसका शव बरामद हुआ था।

अधिकारी ने कहा, "मृतक महिला के पिता ने शिकायत की है कि उनकी बेटी को उसके पति का परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही उन्हें लाखों रुपयों का दहेज दिया है।"

पायल का पति विनोद कुमार सैन्य टेलीफोन एक्सचेंज विभाग में एक ऑपरेटर हैं। उसके माता-पिता, भाई और एक अन्य रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया, "हमें शक है कि पायल की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उसकी हत्या को दुर्घटनावश हुई मौत या आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका शव पानी की टंकी में डाल दिया गया।"

हरियाणा के फरीदाबाद की निवासी पायल का 10 साल पहले विनोद से विवाह हुआ था। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+