आश्रम संचालक पर किशोर के अपहरण का आरोप
शहर के कोतवाली इलाके स्थित आशाराम बापू आश्रम के संचालक प्रदीप कुमार उर्फ प्रभू पर आरोप है कि वह उत्कर्ष नाम के एक स्थानीय किशोर को अगवा कर आम्रपाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी से सोमवार को दिल्ली ले जा रहा था।
गोंडा के कोतवाली प्रभारी भरत यादव ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना के सम्बंध में रेलवे पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था, जिससे आश्रम संचालक को रात में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया जबकि किशोर को लखनऊ रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि किशोर के पिता द्वारा आश्रम संचालक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ होगी।
अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आश्रम संचालक को लाने के लिए स्थानीय पुलिस की एक टीम वहां के लिए रवाना हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications