निषिद्ध क्षेत्र में उड़ रहे विमान को एफ-16 ने रोका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नार्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड ने सूचना दी है कि निषिद्ध हवाई क्षेत्र में सेस्ना 182 विमान ने अपराह्न् में उड़ान भरी थी। दो एफ-16 विमानों ने बाद में वाशिंगटन के पश्चिम, विर्जिनिया में एक छोटे हवाईअड्डे पर विमान को उतरने का निर्देश दिया।
सीएनएन के अनुसार हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के कारण व्हाइट हाउस के एक हिस्से को खाली कराना पड़ा।
नार्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (एनओआरएडी) अमेरिका-कनाडा का एक संयुक्त अभियान है, जो कोलोराडो में स्थित है और इसे दोनों देशों पर हवाई हमलों को रोकने के लिहाज से तैयार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications