उड़ीसा में बंदरगाह परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर
वाणिज्य और परिवहन विभाग के सचिव जी. के. ढल ने आईएएनएस से कहा कि यह बंदरगाह 2015 तक पुरी के अस्तरंगा में बनाया जाएगा। यह हर मौसम में कार्य करेगा और इसे निर्माण, स्वामित्व, संचालन, साझीदारी और हस्तांतरण नीति के तहत बनाया जाएगा।
राज्य सचिवालय में कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद ढल ने कहा कि कम्पनी एक साल के अंदर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी।
बंदरगाह से शुरू में साल में 2.5 करोड़ टन माल ढुलाई होगी, जिसे बाद में बढ़ाकर 7 करोड़ टन कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications