ज्योतिष हिंदू संस्कृति का सिद्धांत : धूमल
यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को कालीबाड़ी में त्रिकाल ज्योतिष व पराविज्ञान अनुसंधान केंद्र के 7वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ज्योतिष विज्ञान हिंदू संस्कृति का सिद्धांत है, जिसकी वैज्ञानिक तौर पर भी पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह एक प्रमाणिक विद्या है जिसे कभी गलत साबित नहीं किया गया है।
प्रो़ धूमल ने कहा कि भारतीयों को अपनी राष्ट्र भाषा पर गर्व होना चाहिए तथा अन्य भाषाओं का भी समान रूप से आदर करना चाहिए। हिंदी भाषा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है जो समाज को वैश्विक भाईचारे के बंधन में बांधती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने वाली संस्कृति है जिसमें केवल उदारता ही नहीं, बल्कि लोगों को अनुशासित एवं सफल जीवन जीने का मार्ग भी प्रशस्त करती है। स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि एक छोटे पहाड़ी राज्य को देश के बड़े राज्यों में विकास के आदर्श के रूप में चुना गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications