अफगानिस्तान में गठबंधन सेना ने 18 आतंकी मार गिराए
समाचार एजेंसी 'डीपीए' ने नाटो के नेतृत्व वाले 'इंटरनेशनल सेक्युरिटी असिस्टेंस फोर्सेज' (आईएसएएफ) के हवाले से बताया कि हेलमंद के दक्षिणी प्रांत स्थित संगीन और कजाकी जिलों में शनिवार को किए गए दो अलग-अलग हवाई हमलों में कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए।
आईएसएएफ के एक बयान के मुताबिक जाबुल के पड़ोसी प्रांत के साह जाय जिले में अफगान और गठबंधन सेनाओं पर हमला करने के बाद दो और संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
इसके अलावा अफगानिस्तान और नाटो की संयुक्त सेना ने उरूजगान के दक्षिणी प्रांत में शनिवार को एक संदिग्ध तालिबान कमांडर को मार गिराया। यह आतंकवादी अफगानिस्तान के सात पुलिसकर्मियों की हत्या करने का जिम्मेदार था।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में वर्तमान में करीब 150,000 नाटो और अमेरिकी सेनाओं के जवान मौजूद हैं, जो तालिबान से लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications