बारातियों से भरी बस पलटी, किशोरी की मौत
घायलों को स्थानीय अस्पताल और जिला चिकित्सालय बौराडी में भत्र्ती कराया गया है। घायलों में 10 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
सोमवार सुबह 11 बजे के लगभग गजा क्षेत्र के अंतर्गत चकोगी गांव से बारातियों को लेकर जलेडी गांव जा रही बस पुरानी टिहरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास पलट गई। जिससे उसमें सवार नीतू (15) की मौके पर ही मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications