टूटे ट्रैक पर दौड़ाई रेलगाड़ी
मुजफ्फरनगर में इस जानलेवा लापरवाही के बारे में जब रेल अधीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बड़ी घटना हो जाती तो क्या करें, हवाई जहाज भी तो गिर जाता है। टूटी पटरी के ऊपर से गुजरती इस ट्रेन में हजारों यात्री सवार थे।
रेलवे लाइन की एक पटरी अचानक उस समय टूट गई जब उसके ऊपर से ट्रेन गुजर रही थी। पटरी को जोड़ने के लिए पहुंचे कर्मचारियों और इंजीनियरों ने जुगाड़बाजी कर टूटी पटरी के बीच में लोहे के टुकड़े फंसाकर ट्रेन को उसके ऊपर से निकाल दिया।
टूटी पटरी के ऊपर से ऐसे ही कई ट्रेनों को गुजारा गया। इनकी इस लापरवाही से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। मुज़फ्फरनगर के स्टेशन अधीक्षक फूलचन्द कनौजिया ने कहा कि ये आम बात है। कोई बड़ी बात नहीं है। सर्दियों में तो ऐसा होता रहता है। बड़ी घटना हो जाती तो मैं क्या करता। हवाई जहाज भी तो गिर जाता है।
मुज़फ्फरनगर स्टेशन से दिल्ली की तरफ जाने वाली रेल लाइन की एक पटरी में अचानक उस समय दरार आ गई जब उसके ऊपर से एक यात्री ट्रेन गुजर रही थी। थोड़ी दूर पर रेलवे विभाग का एक कर्मचारी सोमपाल मौजूद था। उसने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। लेकिन इंजीनियरों और कर्मचारियों ने लापरवाही दिखाते हुए इस टूटी पटरी के बीच में लोहे का टुकड़ा फंसाकर इसके ऊपर से ट्रेन निकलवा दी। इसके बाद हालांकि घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा।
की मैन सोमपाल ने कहा कि जब मैं यहां से गुजर रहा था, तो आवाज आई। मैंने जाकर देखा तो पटरी में दरार आ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications