प्रकाश झा ने भावी अफसरों को दी हिदायतें
भोपाल की प्रशासन और प्रबंधकीय अकादमी में अखिल भारतीय सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों का आधारभूत प्रशिक्षण चल रहा है। सोमवार को इस प्रशिक्षण में झा ने समाज में बढ़ते भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा के व्यवसायीकरण से लोगों की सोच में बदलाव आया है। अधिकांश लोग ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की चाहत रखने लगे है।
झा ने अपनी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि राजनीति बुरी नहीं है बल्कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में बहुमत का शासन स्थापित करने के लिए राजनीति आवश्यक है। इस क्षेत्र में आने वाले लोगों के आचरण ने राजनीति को गंदा कर दिया है। उनका मानना है कि आम जनता में जागरूकता आने और ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ लोगों के राजनीत में भाग लेने से इसका शुद्घिकरण होगा।
प्रशिक्षु अधिकारियों ने फिल्म जगत से संबंधित सवाल झा से किए। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज को संदेश देने और मनेारंजन का सशक्त साधन है। निर्माता का मकसद सफल फिल्म बनाना होता है। वहीं आम आदमी के दर्द से अभिनेता व अभिनेत्री का दर्द अलग नहीं होता। इस मौके पर अकादमी के महानिदेशक प्रशांत मेहता भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications