भोपाल के वन विहार में तेंदुए की मौत
वन विहार से मिली जानकारी के मुताबिक अग्नि के पिछले बाएं पैर में घुटने के जोड़ पर कुछ वषरें से हाइग्रोमा हो गया था। पिछले चार दिन से अग्नि ने खाना छोड़ दिया था और सोमवार को उसकी मौत हो गई।
अग्नि को 30 मार्च 1998 को मनेंद्रगढ़ से वन विहार लाया गया था। तब उसकी उम्र दो साल पांच माह थी। अग्नि का इलाज माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ जितेंद्र जाटव और वाइल्ड लाइफ की एस. ओ. एस. डॉ काजल यादव कर रहीं थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications