लखनऊ में बी. टेक छात्र ने की आत्महत्या
मोहनलालगंज थाना प्रभारी जे. के. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सूर्या इंजीनियरिंग कॉलेज में बी. टेक. प्रथम वर्ष का छात्र प्रतीक कुमार (19) परिसर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
सिंह ने कहा कि प्रतीक सीतापुर जिले का निवासी था। जांच की जा रही है किस कारण से वह इतना बड़ा कदम उठाने को मजबूर हुआ।
पुलिस के मुताबिक कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़ने के बाद देर शाम घटना की जानकारी मिली। कॉलेज प्रशासन फिलहाल पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications