पासवान, बृंदा, महेश भट्ट कश्मीर जाने वाले दल में

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता बृंदा करात, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता डी. राजा, फिल्मकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता महेश भट्ट तथा शिक्षाविद कोमल चिनॉय इस दल में शामिल होंगे।

पासवान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 'संसदीय-नागरिक समाज दल' की रूपरेखा दिल्ली के एक थिंक टैंक 'सेंटर फॉर पॉलिसी एनालिसिस' ने तैयार की है। इसका मकसद वैकल्पिक नीति की तलाश करना है।

उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को शुरू होने वाली इस तीन दिवसीय यात्रा में वे अलगाववादियों सहित सभी वर्ग के लोगों से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि हाल ही में गठित तीन सदस्यीय वार्ताकारों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिला क्योंकि वे वहां जनाधार वाले लोगों से नहीं मिले।

इस दल में तेलुगू देशम पार्टी के लोकसभा सदस्य नमा नागेश्वर राव, महेश्वर हजारी, बहुजन समाज पार्टी के राज्य सभा सदस्य शाहिद सिद्दकी, जनता दल के महासचिव दानिश अली और पत्रकार सीमा मुस्तफा भी होंगी।

पासवान ने कहा कि यह दल कश्मीर में शांति की स्थापना के तरीके सुझाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही घाटी में हिंसा और अस्थिरता के लिए जिम्मेवार है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में पहली मौत के बाद ही यदि माफी मांग ली जाती तो, चार महीनों का विरोध प्रदर्शन और 108 अन्य लोगों की मृत्यु को टाला जा सकता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+