अधिकतम संयम बरते पुलिस : उमर अब्दुल्ला
उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि वे ध्यान रखें कि कानून और व्यवस्था की स्थिति से निपटते समय किसी की मौत न हो और कोई गंभीर रूप से जख्मी न हो।
अब्दुल्ला दिल्ली से लौटने के बाद बड़गाम, बारामुला और पुलवामा जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति और विकास कार्य का जायजा ले रहे थे। दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी से घाटी की ताजा स्थिति पर चर्चा की।
उत्तर कश्मीर का बारामुला और दक्षिण का पुलवामा जिला पिछले दिनों हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित हुआ था। बड़गाम में भी हिंसा की घटना हुई थी।
इस हिंसा में 110 से अधिक लोगों की जान गई थी। राज्य सरकार की हिंसा और उपद्रवियों से हिंसक तरीके से निपटने के लिए काफी आलोचना हुई थी।
अब्दुल्ला ने कहा कि यह पुलिस के लिए परीक्षा की घड़ी थी। उन्होंने कहा कि नागरिकों के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए और उत्तेजना की स्थिति में भी पुलिस को संयम बरतना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications