नोकिया ने एक्स5 स्मार्टफोन लांच किया
हैंडसेट के स्लाइड होने वाले कीबोर्ड में अक्षरों को उसी क्रम में सजाया गया है, जिस क्रम में यह कंप्यूटर के कीबोर्ड में आमतौर पर देखा जाता है।
हैंडसेट में 5 मेगा पिक्सल कैमरा, स्पीकर और सोशल नेटवर्किं ग की सुविधा जैसे ईमेल और फेसबुक, माईस्पेस, ट्विटर, आदि मौजूद हैं।
इसमें 'सरप्राइज मी' नाम से एक ऐसी सुविधा है, जिसमें फोन को घुमाने पर कोई भी संगीत अचानक शुरू हो जाता है।
फोन की कीमत 10,499 रुपये है।
नोकिया इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी विरल ओजा ने कहा कि हमने म्यूजिक फोन में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications