रूसी किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में 2 बरी
गोवा बाल अदालत ने अनिल रघुवंशी और अमन भारद्वाज को बरी कर दिया। दोनों क्रमश: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
इस मामले में पुलिस अदालत के सामने कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई। इसी के कारण रघुवंशी और भारद्वाज को बरी कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में किशोरी की मां ने मामला दर्ज कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications