विधायक ने की साइकिल की सवारी
रीवा जिले के देवतालाब विधानसभा के विधायक गौतम जब अपने निवास से साइकिल पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे तो सभी की नजरें उन पर आकर ठहर गई।
गौतम का कहना है कि केंद्र सरकार प्रदेश के साथ दुर्व्यवहार कर रही है और यही कारण है कि यहां राजमार्गो की हालत खस्ता है। उन पर केवल साइकिल से ही चला जा सकता है। इस मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने के लिए ही वे साइकिल से विधानसभा आए हैं।
विधायक की इस साइकिल यात्रा में सबसे ज्यादा परेशानी उनके सुरक्षाकर्मी को हुई क्योंकि साइकिल पर चल रहे गौतम की सुरक्षा के लिए उसे दौड़ लगानी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications