गुजरात में परमाणु बिजली संयंत्र का निर्माण शुरू
सूरत के निकट ककरापर 3 और 4 परमाणु बिजली संयंत्र निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया गया।
इन दोनों परमाणु बिजली घरों का प्रारूप न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने तैयार किया है।
इन बिजली घरों में से प्रत्येक में 700 मेगावाट बिजली पैदा होगी।
इस परियोजना की शुरुआत इस साल जनवरी में हुई।
एनपीसीआईएल ने इस साल चार बिजली घरों का निर्माण शुरू किया है। इनमें से दो का निर्माण काकरापर में जनवरी में और दो अन्य का निर्माण अगस्त में राजस्थान के रावतभाटा में शुरू किया गया है। इन दोनों बिजली घरों के व्यावसायिक रूप से 2015 और 2016 में काम शुरू कर देने की उम्मीद है।
एनपीसीआईएल अभी कुल 19 परमाणु बिजली घरों का संचालन करती है, जिसमें कुल 4560 मेगावाट बिजली तैयार होती है।
इन चारों नए बिजली घरों में उत्पादन शुरू होने के बाद एनपीसीआईएल की कुल क्षमता बढ़कर 9560 मेगावाट हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications