हवाई यात्रियों की संख्या 18.3 प्रतिशत बढ़ी
सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर महीने में एयरलाइन्स के घरेलू यात्रियों की संख्या 18.05 प्रतिशत बढ़कर 46.2 लाख हो गई जो कि पिछले साल के इसी महीने में 39.1 लाख थी।
अक्टूबर महीने में घरेलू यात्रियों की संख्या के मामले में जेट एयरवेज की हिस्सेदारी 26.2 प्रतिशत रही। वहीं इंडिगो की 16.8 प्रतिशत, स्पाइसजेट की 13.6 प्रतिशत और गो एयर की बाजार हिस्सेदारी 6.6 प्रतिशत रही।
सरकारी क्षेत्र की कम्पनी एयर इंडिया (घरेलू) के यात्रियों की संख्या आठ लाख रही और इसकी बाजार हिस्सेदारी 17.7 प्रतिशत रही।
लगातार तीन महीनों तक यात्रियों की संख्या में गिरावट के बाद किंगफिशर एयरलाइन्स के यात्रियों की संख्या 6.6 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर में आठ लाख 70 हजार हो गई और इसकी बाजार हिस्सेदारी 19 प्रतिशत रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications