उम्र में 50 हजार का इनामी अपराधी ढेर
पुलिस ने बताया देवबंद इलाके में हुई मुठभेड़ में पुलिस और विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) ने 30 वर्षीय अपराधी मोहित शर्मा को मार गिराया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित चंद्रा ने संवाददाताओं को बताया कि एक राहगीर की मोटरसाइकिल लूट कर भाग रहे दो बदमाशों की घेराबंदी की गई और उन्हें ढेर कर दिया गया। उसकी पहचान मोहित के रूप में हुई जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा।
उन्होंने बताया कि अपराधियों की तरफ से की गई गोलीबारी में एक उप-निरीक्षक घायल हो गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मारा गया अपराधी स्थानीय निवासी था और वह हत्या, अपहरण और लूट के एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों में वांछित था। चंद्रा ने कहा कि उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications