निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की छत गिरी, 10 घायल
एक अधिकारी ने बताया कि शहर के नरैनी रोड पर निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक हिस्से की छत दोपहर बाद अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय श्रमिक आसपास आराम कर रहे थे।
कार्यकारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी हीरा मणि मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि घटना में किसी श्रमिक की मौत नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि मलबे को हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। मलबे में किसी श्रमिक का शव नहीं मिला है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज को बनाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के पास थी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य परियोजना से जुड़े अभियंताओं व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
मिश्रा ने कहा कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications