संसद में जेपीसी पर हंगामा, कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित (लीड-1)

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपों से घिरे केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि इस मामले पर राजा का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है बल्कि जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए। इसी को लेकर संसद के दोनों सदनों में बीते कई दिनों से गतिरोध बना हुआ है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय पर भी सवाल खड़े करने के बाद विपक्ष के हमले और तेज हो गए हैं।

विपक्षी सदस्यों ने सोमवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही आरम्भ होते ही हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा थमता न देख लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले दो दिवंगत सदस्यों डॉक्टर वसंत पवार और अमरपाल सिंह एवं दिल्ली के ललिता पार्क इलाके में ढही इमारत में मारे गए लोगोंको श्रद्धांजलि दी गई। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विपक्षी सदस्य शांत नहीं हुए। नतीजतन कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित करनी पड़ी।

लोकसभा जैसी स्थिति राज्यसभा में भी रही। कार्यवाही आरम्भ होते विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। इस वजह से कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही फिर आरम्भ होने पर भी गतरोध बना रहा जिसके बाद कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। बीते दो सप्ताहों में भी इसी मसले पर संसद की कार्यवाही बाधित हुई थी।

उधर, संसद में जारी गतिरोध खत्म करने के मकसद से केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने दिन में एक बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+