हिलेरी और जिंदल बोले, राष्ट्रपति की दौड़ में नहीं

वाशिंगटन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के गवर्नर बॉबी जिंदल और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने उन अटकलों से खुद को अलग कर लिया है कि दोनों वर्ष 2012 के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार हैं।

जिंदल लुइसियाना के गवर्नर हैं और उनका ताल्लुक रिपब्लिकन पार्टी से है। दूसरी ओर पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी डेमोक्रेट हैं और फिलहाल विदेश मंत्री के महत्वपूर्ण ओहदे पर हैं।

भारतीय मूल के जिंदल ने कहा कि वह फिर से गवर्नर का चुनाव लड़ेंगे और राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी के लिए रिपब्लिकन के पास कई विकल्प हैं। उन्होंने टेलीविजन चैनल 'एनबीसी' से बातचीत में कहा, "मैं वर्ष 2011 में लुइसियाना के गवर्नर का चुनाव फिर से लड़ूंगा। राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए दूसरे और भी लोग हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह वर्ष 2012 में उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे तो जिंदल ने इस बात के संकेत दिए वह इससे जुड़ा प्रस्ताव स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "अगर इस तरह का कोई प्रस्ताव मेरे पास आता है तो मैं उसे नहीं ठुकराऊंगा। परंतु अभी स्पष्ट कर दूं कि मैं उपराष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।"

जिंदल ने यह कहा कि फिलहाल उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा राष्ट्रपति बनने की नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरी राजनीतिक महत्वाकांक्षा सिर्फ इतना है कि मैं फिर से गवर्नर चुन लिया जाऊं।"

उधर, 'फॉक्स न्यूज' से बातचीत में हिलेरी इस बात पर हंस पड़ीं कि वह अगले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार हो सकती हैं। उन्होंने कहा, "फिलहाल मैं जो कर रही हूं, उससे खुश हूं। हर दिन अमेरिका की नुमाइंदगी करने (बतौर विदेश मंत्री) के अहसास को मैं बयां नहीं कर सकती।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+