म्यांमार की सैन्य समर्थक पार्टी ने 77 प्रतिशत सीटें जीती
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैन्य शासन की राजनीतिक शाखा, यूनियन सॉलिडरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी(यूएसडीपी) ने सात नवम्बर को हुए चुनाव में संसद के निचले, ऊपरी और राज्य/क्षेत्रीय सदनों में 842 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। म्यांमार में 20 वर्षो में पहली बार आम चुनाव हुआ है।
निर्वाचन आयोग ने हालांकि अभी तक अंतिम परिणाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन सरकार नियंत्रित प्रेस चुनाव सम्पन्न होने के बाद से ही नियमित रूप से विजेताओं की सूचियां प्रकाशित कर रहा है।
इन आकड़ों के अनुसार व्यवस्था समर्थक नेशनल युनिटी पार्टी 5.7 प्रतिशत सीटें हासिल करके दूसरे स्थान पर है। लोकतंत्र समर्थक शान नेशनलिटीज डेमोकेट्रिक पार्टी 5.2 प्रतिशत सीटें हासिल कर तीसरे स्थान पर और राखंग नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी को 3.2 प्रतिशत सीटें हासिल हुई हैं।
मुख्य विपक्षी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी से अलग हुए एक धड़े, नेशनल डेमोक्रेटिक फोर्स ने 1.5 प्रतिशत सीटें हासिल किया है और वह छठे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications