सड़क हादसे में 10 छात्र घायल
हादसा कोतवाली इलाके में हुआ जब विद्या भवन पब्लिक स्कूल की वैन को टैम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद वैन सड़क के किनारे पलट गई। वैन में 12 छात्र सवार थे।
कोतवाली प्रभारी राजा सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घायल छात्रों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। तीन को गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्रों की उम्र आठ से 11 साल के बीच है।
सिंह ने बताया कि हादसे में सबसे बुरी तरह से स्कूल वैन का चालक घायल हुआ है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद फरार टैम्पो चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications