पुलिस मुठभेड़ में 4 डकैत ढेर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टेंटरा थाने के खूंटे का बालाजी के जंगल में डकैतों के होने की खबर मिली। इस सूचना के आधार पर सोमवार की अलसुबह पुलिस ने डकैतों को घेर कर आत्मसमर्पण के कहा मगर डकैतों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस ने भी गोलीबारी की जिसमें चार डकैत मारे गए।
चम्बल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार झा ने मुठभेड़ में चार डकैतों के मारे जाने की पुष्टि की है, मगर मारे गए इन डकैतों का नाता किस गिरोह से है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications