हैती में हैजा, मृतकों की संख्या 1250 के पार
पोर्ट-ओ-प्रिंस, 22 नवंबर (आईएएनएस)। कैरेबियाई देश हैती में हैजा से मरने वालों का आंकड़ा 1,250 को पार कर गया है। 21,000 से अधिक लोग अभी इस संक्रामक बीमारी की चपेट में हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दूषित पानी यहां हैजा की सबसे बड़ी वजह रही है। हैजा का पहला मामला 19 अक्टूबर को सामने आया था। राजधानी पोट-ओ-प्रिंस में अब तक 63 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि दो लाख से अधिक हैतीवासियों में हैजा के लक्षण पाए गए हैं। इस साल की शुरुआत में यहां शक्तिशाली भूकम्प आया था जिसमें दो लाख से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications