ताइवान में भूकम्प के झटके
ताइपे, 22 नवंबर (आईएएनएस)। ताइवान के पूर्वी हिस्से में रविवार को भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इसमें जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई। भूकम्प के झटके स्थायी समयानुसार रात 8.31 बजे हुआलेन शहर में महसूस किए गए।
ताइवान के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भूकम्प के झटके पूरे ताइवान में महसूस किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications