कोलम्बिया में सड़क हादसा, 17 मरे
बोगोटा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। कोलम्बिया के दक्षिणी हिस्से में एक बस के खड्ड में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा शनिवार देर रात कॉका प्रांत में हुआ। एक अधिकारी ने बताया, "इस हादसे में 17 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications