2जी स्पेक्ट्रम की जांच मार्च 2011 तक पूरी हो जाएगी : सीबीआई
जांच एजेंसी, सीबीआई ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जी.एस.सिंघवी के नेतृत्व वाली पीठ को बताया कि वह अपनी जांच दो महीने में पूरी कर लेगी और आरोप पत्र दाखिल करने में एक महीना और लगेगा।
सीबीआई की ओर से पेश होते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता के.के.वेणुगोपाल ने अदालत से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मामले की सुनवाई करने के बदले, अदालत को इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए कि क्या अदालत को जांच की निगरानी करनी चाहिए या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications