महिंदा राजपक्षे ने किया मंत्रिमंडल विस्तार
पिछले कार्यकाल के 41 सदस्यीय मंत्रिमंडल के मुकाबले इस बार वरिष्ठ मंत्रियों की तादाद में वृद्धि की गई है।
राजपक्षे ने रक्षा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। डी.एम.जयरत्ना को दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। जी.एल. पेइरिस को विदेश मंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है।
राजपक्षे ने मंत्रिमंडल से कहा, "मुझे विश्वास है कि नए सदस्य विलासिता और वाहनों पर अतिरिक्त खर्च किए बिना लोगों की सेवा करेंगे।"
इस दौरान 31 उप मंत्रियों ने भी शपथ ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications