चीन, म्यांमार की रेल संपर्क बनाने की योजना
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार 1,920 किलोमीटर लम्बा रेल मार्ग चीन के कुनमिंग शहर को म्यांमार के सबसे बड़े शहर यंगून से जोड़ेगा।
चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के विशेषज्ञ वांग मेंग्शु ने बताया कि दो महीने में दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि परियोजना के पूरा होने के बाद इस रेलमार्ग पर रेल 170-200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार रेलगाड़ियां दौड़ेंगी।
उन्होंने बताया कि दक्षिण पश्चिमी चीन और कम्बोडिया के बीच उच्च गति वाले रेल सम्पर्क स्थापति करने को लेकर दोनों देशों के बीच वार्ता चल रही है।
वांग ने कहा कि वियतनाम के अलावा अन्य तीन रेल संपर्को को लेकर चर्चा हो चुकी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने में 10 साल लग जाएंगे।
उन्होंने कहा, "इस परियोजना का उद्देश्य दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों और चीन के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाना है। इससे देश के पश्चिमी इलाके में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications