शेयर बाजार में तेजी, 372 अंक उछला सेंसेक्स (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 128.40 अंकों की बढ़त के साथ 19,713.84 पर खुला। बीते शुक्रवार को यह 19,585.44 पर बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स में 19,989.02 और 19,641.42 के दायरे में कारोबार हुआ।
सेंसेक्स में विप्रो (4.16 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (4.02 फीसदी), डीएलएफ (3.43 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.18 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (2.99 फीसदी) के शेयरों में अच्छी तेजी रही।
सेंसेक्स में सिर्फ तीन शेयरों एनटीपीसी (0.62 फीसदी), एल एंड टी (0.22 फीसदी) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (0.11 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 30.60 अंक बढ़कर 5920.90 पर खुला। निफ्टी शुक्रवार को 5890.30 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 6020.25 अंक और 5905.15 के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 103.12 अंक चढ़कर 8180.48 पर जबकि स्मॉलकैप 149.95 अंक उछलकर 10387.24 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी रही। बैंक (2.64 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.59 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.50 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.22 फीसदी) और रियल्टी (2.01 फीसदी) में दो फीसदी से अधिक की तेजी रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1908 शेयरों में तेजी और 1067 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 110 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications