मिस्र सीमा पर 240 किलोमीटर लम्बा बाड़ खड़ा करेगा इजरायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इंजीनियरों और बुलडोजरों ने सोमवार से अपना काम करना शुरू कर दिया। इस योजना में बाड़ खड़ा करना और निगरानी उपकरण स्थापित करना शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट में रविवार को कहा गया था कि इस सुरक्षा इंतजाम पर 35.8 करोड़ डॉलर की लागत आने की सम्भावना है।
इजरायल सरकार ने मार्च महीने में जब इस योजना को मंजूरी दी थी, उस समय हर सप्ताह करीब 100-200 लोग अनधिकृत तरीके से मिस्र से इजरायल में घुसपैठ करते थे।
इजरायल के जनसंख्या एवं आव्रजन प्राधिकरण के अनुसार नवम्बर में मिस्र से इजरायल में प्रवेश करने वाले प्रवासियों की संख्या हर सप्ताह 700 तक पहुंच गई। इस वर्ष अब तक 10,000 से अधिक लोग अनधिकृत रूप से इजरायल में प्रवेश कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications