'मोबाइल नम्बर पोर्टेबिलिटी' का गुरुवार को शुभारम्भ
इस योजना के तहत उपभोक्ता अपना पुराना नम्बर जारी रखते हुए मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनी को बदल सकेंगे। दूरसंचार विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि योजना का विस्तार धीरे-धीरे पूरे देश में किया जाएगा।
अतीत में एमएनपी योजना कई बार टाला गया। सबसे पहले इसे मेट्रो शहरों में 31 दिसम्बर, 2009 से शुरू किया जाना था। बाद में यह कार्यक्रम बदल दिया गया और इसकी तिथि 31 मार्च, 2010 कर दी। इसके बाद तिथि बढ़ाकर 30 जून, 2010 कर दी गई।
सरकार की ओर से इस योजना को फिर टालना पड़ा क्योंकि मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनियों ने कहा कि इस सुविधा के लिए उनके पास फिलहाल जरूरी बुनियादी ढांचा नहीं है। अब इस योजना का शुभारम्भ होगा।
इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक उपभोक्ता 1900 पर एक एसएमएस करेंगे जिसके जवाब में उन्हें एक विशेष कोड मिलेगा। नई सेवा के लिए फार्म भरते समय उन्हें इस कोड को भी देना होगा। मोबाइल नम्बर का स्थानांतरण किसी दूसरे कम्पनी के तहत करने में चार दिनों का अधिकतम समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications