शेयर बाजार से निरमा को हटाने के पक्ष में हैं शेयरधारक
निरमा ने एक बयान में कहा कि 99.8 प्रतिशत वैध मत डीलिस्टिंग के पक्ष में थे।
एक महीना पहले कम्पनी ने अपने को बाजारों की सूची से हटाने के अपने इरादे के बारे में प्रमुख शेयर बाजारों को सूचित किया था।
निरमा ने कहा था कि कम्पनी अब न केवल उपभोक्ता सामानों का उत्पादन करने वाली अग्रणी कम्पनी रह गई है, बल्कि इसने केमिकल्स, फार्मास्युटिकल्स और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में भी प्रवेश कर लिया है।
कम्पनी ने कहा है, "शेयर में निम्न व्यापारिक तरलता के कारण डीलिस्टिंग का प्रस्ताव निवेशकों को एक उचित मूल्य पर बाहर होने का एक अवसर मुहैया कराएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications