खबर पख्तूनख्वा से चुनाव लडेंगे मुशर्रफ
मुशर्रफ ने 1999 में तख्तापलट के जरिए सत्ता हासिल की थी और उन्होंने नौ वर्षो तक पाकिस्तान पर शासन किया था। वर्ष 2008 में उन्होंने कुर्सी छोड़ी और उसके बाद फिर पाकिस्तान भी छोड़ दिया। फिलहाल वह लंदन में निवास कर रहे हैं और उन्होंने ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) नामक अपनी पार्टी लांच की है।
एपीएमएल के महासचिव मुहम्मद अली सैफ ने रविवार को कहा कि मुशर्रफ चितराल जिले से चुनाव लड़ेंगे।
एक सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करते हुए सैफ ने कहा कि उनकी पार्टी देश में विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगी।
न्यूज इंटरनेशनल ने सैफ के हवाले से कहा, "परवेज मुशर्रफ को चितराल से चुनाव लड़ने की लोगों की मांग से यह साबित हो गया है कि जनता देश की राजनीति में बदलाव चाहती है और केवल एक क्रांतिकारी नेता ही बदलाव ला सकता है।"
चितराल सीट फिलहाल मुस्लिम लीग-कैद (पीएमएल-क्यू) के शाहजादा मोहियुद्दीन के पास है। इस पार्टी का गठन 2002 के आम चुनाव से पहले मुशर्रफ की पहल पर हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications