नवी मुम्बई हवाईअड्डे को हरी झंडी
नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पर्यावरण मंत्रालय ने सोमवार को नवी मुम्बई हवाईअड्डे को अपनी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही मुम्बई में हवाई यातायात को सुगम बनाने के लिए एक और हवाईअड्डे का रास्ता साफ हो गया है।
पर्यावरण मंत्रालय और उड्डयन मंत्रालय के बीच हवाईअड्डे को पर्यावरण सम्बंधी मंजूरी देने के सवाल पर टकराव की स्थिति बनी हुई थी।
पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने यहां कहा, "आज नवी मुम्बई हवाईअड्डे को औपचारिक रूप से पर्यावरण सम्बंधी मंजूरी दे दी गई। हवाईअड्डे के निर्माण की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications