मरीजों के साथ शारीरिक सम्बंध को अनुचित नहीं मानते अमेरिकी चिकित्सक!
चिकित्सा के क्षेत्र में परामर्श देने वाली संस्था 'वेबएमडी' ने यह सर्वेक्षण कराया है। इस सर्वेक्षण में लगभग 10,000 अमेरिकी चिकित्सकों से कई मसलों पर सीधे सवाल पूछे गए थे।
सर्वेक्षण में शामिल चिकित्सकों में 11.7 फीसदी ने माना कि उनके अपने मरीजों के साथ नजदीकी रिश्ते रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने उपचार के दौरान मरीजों के साथ सम्बंध नहीं बनाए बल्कि इलाज के कम से कम छह महीने बाद वे मरीजों के साथ जिस्मानी तालुक्कात में शामिल हुए।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' ने इस सर्वेक्षण के नतीजे को प्रकाशित किया है। एक चिकित्सक ने कहा, "जब हम मरीज को देखते हैं तो हमें दिमाग में रोमानी खयाल नहीं रखने चाहिए। परंतु अगर बाहर मरीज के साथ मिलते हैं और नजदकी बढ़ाते हैं तो मुझे इसमें कोई समस्या नजर नहीं आती।"
यह बात जरूर हैं कि 83.1 फीसदी चिकित्सकों ने माना कि औषधि और प्यार को एकसाथ शामिल नहीं करना चाहिए। 23.2 फीसदी चिकित्सकों ने कहा कि वे मरीजों का साथ हमेशा देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications