मप्र में सरकार मनाएगी गरीब बच्चों का जन्मदिन
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि अमीर और गरीब बच्चों में कोई फर्क नहीं है, बच्चा तो बच्चा है लिहाजा उनकी सरकार ने गरीब बच्चों का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर इन बच्चों को मिठाई आदि के साथ तोहफे भी दिए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं दिलाना उनकी सरकार का लक्ष्य है और इसके लिए प्रयास जारी हैं। राजमागरें की बदहाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री कमलनाथ से भी चर्चा की गई थी और उनसे कहा गया था कि अगर इन मागरें की हालत नहीं सुधारी जा सकती तो इनका 'डी नोटिफिकेशन' कर इन्हें राज्य सरकार को लौटा दिया जाए।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय सचिव ने आकर राजमागरें की हालत पर प्रदेश के अधिकारियों से चर्चा की है और मरम्मत की बात भी कही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications